हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह में मचा कोहराम
अमेरिका की प्रसिद्ध निवेश अनुसंधान कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सुप्रसिद्ध भारतीय अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह पर शेयर में हेरफेर करने और एकाउंटिंग में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के खिलाफ "कैसे विश्व का तीसरा सबसे दौलतमंद व्यक्ति कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला कर रहा है" के विषय के साथ एक रिपोर्ट प्रकाशित की।




















