विश्व बैंक ने जारी की चेतावनी मंदी की दहलीज़ पर पहुंचेगी दुनिया
आईएमएफ पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है कि 2023 विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। अब ऐसी ही एक चेतावनी विश्व बैंक ने भी मंगलवार को जारी की। जिसमें कहा गया कि इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आएगी। इस साल अमेरिका, चीन, यूरोपीय संघ जैसी शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में खतरनाक ढंग से मंदी आएगी।




















